Uttarakhand DIPR
Bear

भालू से भिड़ा बुजुर्ग, दराती से वार कर बचाई जान

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के तेजम तहसील के बांस गांव में मवेशियों को चराने जंगल गए बुजुर्ग पर अचानक भालू ने हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले पर बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाते हुए दराती से भालू पर पलटवार कर दिया। तभी कुछ ही दूरी पर मवेशियों को चरा रही उनकी पत्नी ने भी बिना डरे जोर जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे भालू डर गया और जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले से बुजुर्ग के हाथ, पीठ और चेहरे पर गहरे घाव हो गए। घायलावस्था में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर ले जाया गया लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रैफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक तेजम तहसील के बांस गांव निवासी आन सिंह(57 वर्ष) रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने जंगल गए थे। तभी झाडिय़ों में पहले से घात लगाए बैठे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू ने आन सिंह के बाएं हाथ को अपने जबड़े में जकड़ लिया। लेकिन आन सिंह ने हिम्मत जुटाते हुए हाथ में पकड़ी दराती से भालू पर पलटवार कर दिया। करीब तीन-चार मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। तभी वहां से कुछ दूरी पर स्थित उनकी पत्ïनी गोदावरी ने देखा कि उसके पति पर भालू ने हमला कर दिया है उसने भी बिना डरे भालू को भगाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर भालू घबरा गया और जंगल की ओर भाग गया। इस हमले में आन सिंह के बाएं हाथ, पीठ और चेहरे पर गहरे जख्म हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर ले जाया गया लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रैफर किया गया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top