प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ गर कोतवाली क्षेत्र के महुली गांव में करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में एकक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चमत्कारिक रूप से परिवार का एक सदस्य की जान बच गई है। हादसे के वक्त पूरा परिवार गहरी नींद में था। देखते ही देखते मकान मलबे में तब्दील हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक महुली गांव निवासी प्रमोद श्रीवास्तव का मकान करीब 100 साल पुराना था जो बेहद जर्जर हो चुका था। गुरुवार तडक़े करीब एक से दो बजे के बीच अचानक मकान की इमारत भरभराकर गिर गई। तेज धमाके और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी राहत एवं बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों की मदद से घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन डॉक्टरों ने एक ही परिवार के छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में प्रमोद श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, माधुरी श्रीवास्तव, माधव और मासूम अद्विक को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में केवल प्रमोद श्रीवास्तव के पुत्र अमन ही जिंंदा बच पाए। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटनाा का संज्ञान लेते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं।।







Leave a Comment