Uttarakhand DIPR
Photo

खाई में गिरी बोलेरो, चालक समेेत 6 घायल

खबर शेयर करें

जागेश्वर, अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम सावन मेले से घर लौट रहे श्रद्धालुओं का बोलेरों वाहन सोमवार शाम 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत ग्राम चमुवा के छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव चमुवा के छह लोग बोलेरा संख्या यूके 04टीए 5525 में सवार होकर जागेश्वर धाम से घर की ओर जा रहे थे तभी जागेश्वर के पास ही नैनी मोटर मार्ग पर जाख तोक पर वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरा मच गई। हादसे में चालक सचिन बोरा समेत चमुवा गांव के विपिन, शिवम, अंकित, अजय और काजल घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की ओर से रेक्स्क्यू कर उन्हें धौलादेवी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को छुट़्टी दे दी गई जबकि तीन लोगों चालक सचिन, विपिन और अजय को बेहतर इलाज के लिए अल्मोड़ा रेफर किया गया। गनीमत रही कि सभी लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई।

चौकी प्रभारी जागेश्वर कमित जोशी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने से दुर्घटना ही बात सामने आई है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top