भाजपा अध्यक्ष ने की धामी सरकार के कार्यों की सराहना
देहरादून। उत्तराखण्ड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही भाजपा का चेहरा होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्पष्ट किया कि उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश में भाजपा मौजूदा नेतृत्व के साथ ही विधानसभ चुनाव लड़ेगी।
भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली में एक साक्षात्कार में कहा कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमारे मुख्यमंत्री हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश ने उल्ïलेखनीय प्रगति की है और निश्चित तौर पर वे ही हमारे चेहरे रहेंंगे और उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा आगामी चुनाव लड़ेगी।
भापजा अध्यक्ष ने धामी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चुनौतियों के बावजूद राज्य में विकास कार्यों पर प्रभावी ढंग से काम किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निश्चित तौर पर बेहतर परिणाम आएंगे।







Leave a Comment