Uttarakhand DIPR
Janganna

उत्तराखण्ड में डिजिटल मकान स्व-गणना का आज आखिरी दिन, कल से घर घर जाएंगे प्रगणक

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखण्ड में चल रही डिजिटल मकान स्व-गणना का आज आखिरी दिन है। शनिवार से प्रगणक घर-घर जाएंगे। इसके लिए निदेशालय जनगणना ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश में 10 अप्रैल से डिजिटल भवन स्व-गणना शुरू की गई थी। अब तक प्रदेश में 56 हजार लोग घर बैठे स्व-गणना कर चुके हैं। इन्हें सबको एसई आईडी जारी हो चुकी है।

पहले चरण के तहत 25 अप्रैल से शुरू होने जा रहे घर-घर मकान सूचीकरण व मकान गणना में 4491 सुपरवाइजरए 26ए348 प्रगणक मिलाकर कुल 30ए839 की टीम लगाई गई है। ये 24 मई तक ये घर-घर जाकर मकान सूचीकरण व मकान गणना का काम करेंगे। प्रगणक उनसे एसई आईडी लेंगे। इसे अपने सिस्टम में चेक करेंगे और सवालों के जवाब को मौके पर ही वेरिफाई करने के बाद अंतिम रूप से डाटा फीड कर देंगे। जिन लोगों ने स्व-गणना नहीं की होगी, उन्हें 33 सवालों का जवाब देना होगा। इसके बाद उनकी भवन गणना पूरी हो पाएगी।

निदेशालय की ओर से प्रदेश में 10 अप्रैल से डिजिटल भवन स्व-गणना शुरू की गई थी। अल्मोड़ा में 4294, बागेश्वर में 3839, चमोली में 2510, चंपावत में 3200, देहरादून में 9627, पौड़ी में 2895, हरिद्वार में 6410, नैनीताल में 8255, पिथौरागढ़ में 2963, रुद्रप्रयाग में 1330, टिहरी में 2570, ऊधमसिंह नगर में 5471 और उत्तरकाशी में 2653 स्व-गणना शामिल हुई हैं।

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top