Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 04 23 at 19.03.28

खाई में गिरा पिकअप वाहन आठ लोगों की मौत

खबर शेयर करें

टिहरी। गुरुवार शाम चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई।

हादसे के समय वाहन में चालक समेत कुल 11 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से 2 घायलों को खाई से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था। सभी यात्री घनसाली क्षेत्र के चांजी, ठेला और चकरेड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top