Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 04 23 at 09.20.51

ज्योलीकोट क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत

खबर शेयर करें

नैनीताल ।  नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र के ज्योली गांव में बाघ के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, घटना से

चारा लेने गई थी महिला
जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीय हेमा पांडे मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थीं। उनके साथ गांव की दो अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं। कुछ समय बाद हेमा पांडे अचानक लापता हो गईं। इस पर साथ गई महिलाएं घबराकर गांव लौटीं और परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है।

खोजबीन में मिला शव
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल पहुंचे और तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद कुछ दूरी पर हेमा पांडे का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की स्थिति देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि बाघ ने हमला कर उन्हें अपना शिकार बना लिया।

ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की सक्रियता बनी हुई है, लेकिन वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इससे पहले पास के मोरा गांव में भी एक महिला को बाघ ने अपना शिकार बनाया था।

नहीं थम रहा हमलों का सिलसिला
ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में एक बाघ को आदमखोर घोषित कर पकड़ा गया था, बावजूद इसके घटनाएं रुक नहीं रही हैं। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया । उनकी मांग है कि आदमखोर बाघ को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top