Uttarakhand DIPR
Jageshwar

जागेश्वर धाम के मंदिर गर्भ गृह में असलहे के साथ पहुंचा डीएम का गनर, पुजारियों ने जताया विरोध

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम के मंदिर गर्भ गृह में असलहे के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के जिलाधिकारी का गनर प्रवेश कर गया। इस बात की जानकारी मिलते ही पुजारियों ने इसका विरोध जताया है और गर्भगृह में हथियार ले जाने पर आपत्ति की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बरेली के डीएम अविनाश सिंह जागेश्वर धाम दर्शन के लिए गए थे। वे अपने गनर के साथ पूजा करने के लिए गर्भगृह में चले गए।् उन्होंने वहां नवग्रह की पूजा करवाई। जिस समय वह पूजा कर रहे थे, तो उनका गनर कमर के पास कार्बाइन असलहा लगा साथ हमें में था। पुजारियों ने जब इसका विरोध किया तो सुरक्षा कर्मी ने डीएम के सुरक्षा कारणों और प्रोटोकॉल का हवाला दिया।

घटना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद लोगों में भी इसको लेकर चर्चा और नाराजगी देखी गई। पुजारियों इस मामले पर विरोध जताते हुए कार्रवाई तक की मांग कर दी है। पुजारियों का कहना है कि भगवान जागेश्वर के गर्भगृह में पीएम मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी तक की सुरक्षा में कोई असलहा नहीं ले जाया गया था।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top