Uttarakhand DIPR
Sampark

दिल्ली जा रही संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में लूटपाट, यात्रियों में मचा हडक़ंप

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। काठगोदाम से दिल्ली जा रही संपर्कक्रांति एक्सप्रेस नकाबपोश पहने बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर दो लोगों से लाखों रुपए लूट लिए। लूटपाट के दौरान टे्रन में मौजूद यात्रियों में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग भी की।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना उत्तर प्रदेश के बिलासपुर स्टेशन की बताई जा रही है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रुद्रपुर से दिल्ïली की ओर जा रही थी। टे्रन में रुद्रपुर से ऑटो स्पेयर पार्ट होलसेल मे काम करने वाले दो लोग टे्रन में बैठे थे। उनके साथ नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट कर दी। टे्रन के बिलासपुर पहुंचने पर बदमाशों ने उनसे सात लाख रुपए की नकदी लूट ली। घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी ओर आरपीएफ जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि यूपी के बिलासपुर पहुंचने पर तीन नकाबपोश बदमाश आ धमके और उन्होंने दो राउंड फायर कर पिस्तल तानकर उनसे सात लाख रुपए लूट लिए।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top