Uttarakhand DIPR
death e1663843731651

कक्षा में गिरा 12 वर्षीय छात्र, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। फतेहपुर स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार को कक्षा सात के 12 वर्षीय छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पढ़ाई के दौरान छात्र को चक्कर आया और वह कक्षा में ही गिर पड़ा।

सहपाठियों के शोर मचाने पर स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। परिजन बच्चे को लेकर मुखानी के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) रेफर कर दिया। हालांकि, एसटीएच पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि छात्र को पिछले तीन दिनों से चक्कर आने की शिकायत थी और उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को उसने खुद स्कूल जाने की जिद की थी। घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस में मां का अपने बेटे के शव से लिपटकर रोना सभी को भावुक कर गया। परिजनों की मांग पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पोस्टमार्टम न कराने की अनुमति दे दी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top