बारामती। महाराष्ट्र के बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। हादसे के समय अजित पवार विमान में ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस प्लेन में कुछ और लोग भी सवार हैं। अजित पवार बारामती में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में प्लेन की जली हुई तस्वीरें सामने आई हैं।
घटनास्थल से जो वीडियो सामने आया है वह बेहद डरावना है। वीडियो में अजित पवार का प्लेन पूरी तरह से जल चुका है। मौके पर कई एंबुलेंस पहुंची है। पुलिस और प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुका है। मौके से मिले विज़ुअल्स में प्लेन का टूटा-फूटा मलबा दिख रहा है और एम्बुलेंस घायलों को पास के अस्पतालों में ले जा रही हैं। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश क्यों की गईए इस बारे में और जानकारी का इंतज़ार है। अजित पवार की आज बारामती में अलग-अलग जगहों पर जनसभा करने वाले थे।






Leave a Comment