Uttarakhand DIPR
accident

करंट की चपेट में आया निगम का आउटसोर्स कर्मचारी, मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें

जागेश्वर, अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम इलाके में बिजली लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से ऊर्जा निगम का एक आउटसोर्स कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय पूरन सिंह के रूप में हुई है। मृतक पूरन सिंह झांकर सैम मंदिर के पास ढनमन का रहने वाला था।

जागेश्वर धाम इलाके में बर्फवारी की वजह से बिजली की लाइन पर चीड़ का पेड़ गिर गया था जिससे पिछले तीन दिन से इलाके में बिजली बंद पड़ी थी। बिजली लाइन में फाल्ट की सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम लाइन सुधारने के लिए मौके पर पहुंची। शनिवार शाम को करीब छह बजे कार्य करने के दौरान निगम का आउटसोर्स कर्मचारी पूरन सिंह बिजली का तार खींच रहे थे कि अचानक लाइन में कररंट आ गया और वे करंट की चपेट में आ गए और वे नीचे गिर गए। साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर विभागीय अधिकारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही की गई।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top