Uttarakhand DIPR
Sunami

इस देश में आया 8.8 तीव्रता का भूकंप, पॉच देशों में सुनामी का अलर्ट

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। रूस के कैमचटका प्रायद्वीप में बुधवार को शक्तिशाली भूकंप से हडक़ंप मच गया। इसकी तीव्रता 8.8 मापी गई। भूकंप के बाद कई इलाकों में सुनामी की दस्तक से लोगों में कोहराम मच गया है। एक-दो नहीं बल्कि पांच देशों में सुनामी का अलर्ट है। रूस में भूकंप से जापान-अमेरिका भी अलर्ट मोड पर हैं। सुनामी के कारण लोगों को तटीय इलाकों से दूर जाने के लिए कहा गया है। इस बीच रूस में भूकंप के बाद कैसे हालात थे, उसकी पहली तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। सुनामी का पहला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में समुद्री तट के किनारे डूबी हुई इमारतें और पानी का तेज बहाव नजर आ रहा।

पूर्वी रूस के गवर्नर ने सुनामी की चेतावनी के बाद लोगों से तट से दूर रहने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से लगभग 125 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में था। इसकी गहराई लगभग 19 किलोमीटर थी। रॉयटर्स के अनुसार, सुनामी की लहरें 4 मीटर तक ऊंची थीं। इससे कई इलाकों में नुकसान हुआ है। कैमचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोडोव ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि आज का भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था। रूस के साथ-साथ जापान और अमेरिका के कैलिफोर्निया के तट पर सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि समुद्र में तीन फीट ऊंची लहरें उठ सकती है।

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top