रामनगर। वसूली, गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने यूट्यूबर बिरजू मयाल को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है। बिरजू मयाल के खिलाफ 6 मुकदमें दर्ज हैं।
यूट्यूबर बिरजू मयाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए भाजपाई रविवार को रामनगर कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए। छह घंटे तक चले धरने में भाजपाइयों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ बिरजू की गिरफ्तार की मांग उठाई। पुलिस की ओर से बिरजू को पकड़ने का वीडियो दिखाने पर भाजपाइयों ने धरना खत्म किया।
बता दें कि ग्राम ढिकुली, रामनगर निवासी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के मंत्री राकेश नैनवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बिरजू मयाल ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया अैर जान से मारने की धमकी दी ।
शिवलालपुर, रामनगर निवासी पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश मेहरा ने भी यूट्यूबर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मयाल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बिरजू मयाल ने उनसे 10 हजार रुपये की मांग की पैसे नहीं देने पर बिरजू मयाल ने उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। रामनगर की ही एक महिला ने भी बिरजू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बिरजू मयाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपाइयों ने रविवार को रामनगर कोतवाली में धरना दिया था।


Leave a Comment