हल्द्वानी। पूर्व विधायक व उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह के लिए उन्होंने अपनी विधायक की सीट छोड़ी थी।
कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से बीमारी से जुझ रहे थे, उन्होंने दून अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली। सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कैलाश गहतोड़ी 2017 और 2022 में चंपावत विधानसभा से चुनाव जीते थे। इसके बाद 2022 में उन्होंने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दिया था।