Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 01 23 at 10.10.05 jpeg

चीन में हुआ भूस्खलन, दर्जनों लोग दबे

खबर शेयर करें

चीन में भूस्खलन की एक बड़ी घटना हुई है, जिसमें 47 से अधिक लोगों के मलबे में दबने की खबर है। दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत के पहाड़ी इलाके में रविवार को भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण पहाड़ खिसक गया। जिससे वहां रहने वाले तमाम लोग दब गए। खबर लिखे जाने तक लोगों को बचाने के प्रयास जारी थे। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि यह घटना जनश्योंग काउंटी के तांगफंग शहर के नीचे बसे लिंयागश्वेइ गांव में रविवार सुबह 6 बजे हुई।

चीनी अधिकारियों के मुताबिक इस आपदा के शिकार लोगों को बचाने की कोशिशें जारी हैं। उनके अनुसार बचावकर्मी भूस्खलन के कारण लगभग 18 घरों में फंसे हुए ग्रामीणों को ढूंढने में लगे हैं। बताया जाता है कि उस इलाके में 500 को लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। तस्वीरों में भूस्खलन से तबाह हो चुके गांव की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। विपरीत मौसम परिस्थितियों के कारण बचावकर्मियों को दिक्कत पेश आ रही है। वह ठंडा इलाका है, पिछले दिनों वहां बर्फबारी हुई थी। पिछले कुछ समय से वहां शीतलहर जारी है। वैसे अब तक जो जानकारी मिल पायी है, उसमें भूकंप के कारण का पता नहीं चल सका है। बता दें कि चीन के इस पहाड़ी राज्य में अकसर भूस्खलन की घटनाएं होती हैं। वैसे भी चीन को हाल के दिनों में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले चीन में कानसू और छिंगहाई प्रांत के बीच वाले क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें लगभग 149 लोगों की मौत हो गयी थी। जबकि 1 हज़ार से अधिक लोग घायल हुए थे, साथ ही हज़ारों मकान भी भूकंप के कारण बर्बाद हो गए थे।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top