Uttarakhand DIPR
CM dhami 2

अग्निपथ जवानों के लिए सीएम धामी की घोषणा, पुलिस भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता

खबर शेयर करें

Report ring Desk
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निपथ के जवानों को पुलिस भर्ती में प्राथमिकता देने की घोषणा की है। धामी ने कहा कि अग्निपथ योजना से नौजवानों के भारतीय सेना में शामिल होने के रास्ते खुल गए हैं। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस योजना से जहां सैन्य ताकत को मजबूती मिलेगी, वहीं युवाओं की कौशलता और प्रतिबद्धता में भी खासा सुधार आएगा।

अग्निपथ योजना को लागू करने का जो निर्णय लिया गया है, उससे देश के नौजवान चार साल की सेवा सेना में दे सकेंगे। योजना से अग्निवीर तैयार किए जाएंगे। देश के नौजवान आर्म फोर्स में जा सकेंगे। सेना की चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को भविष्य के लिए अन्य अवसर दिए जाएंगे। राज्य सरकार अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में वरीयता देगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 10 वीं और 12वीं के 17 साल छह माह से 21 साल के युवा आवेदन कर सकेंगे।

मालूम हो कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कल मंगलवार को अग्निपथ योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा। अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हो जाता है तो उसके परिजनों को सेवा निधि के तहत एक करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ब्याज समेत दी जाएगी। इसके साथ ही बाकी बची नौकरी का भी वेतन दिया जाएगा। वहीं, अगर कोई अग्निवीर विकलांग हो जाता है तो उसे 44 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी। इसके अलावा बाकी बची नौकरी का भी वेतन मिलेगा।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top