Uttarakhand DIPR
Kanchi dham

कैंची धाम में15 जून को लगेगा स्थापना दिवस मेला, आज शाम 5 बजे से यातायात मार्गों में किया गया बदलाव

खबर शेयर करें

Report ring Desk
नैनीताल। कैंची धाम में दो साल बाद आयोजित होने जा रहे स्थापना दिवस मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से बुधवार 15 जून को स्थापना दिवस के तहत मेले का आयोजन किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए मार्ग में बदलाव किया गया है। पुलिस प्रसाशन द्वारा मंदिर के आसपास कंट्रोल रूम बनाए गए हं, श्रद्धालुओं की देख रेख कर लाइन से मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा।

हल्द्वानी से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राइवेट वाहन 14 जून की शाम पांच बजे से ही खुटानी मोड़ भीमताल से, पदमपुर-पोखरा-कशियालेख-शीतला-मोना-ल्वेशाल होते हुए क्ïवारब को डायवर्ट किया जाएगा। नैनीताल से अल्मोड़ा पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राइवेट वाहनों को भवाली रामगढ़ तिराहे से होते हुए मल्ला रामगढ़, नथुवाखान, क्वारब की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राईवेट वाहनों को क्वारब पुल से मोना ल्वेशाल-शीतला-पदमपुरी होते हुए खुटानी बैंड से भीमताल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं रानीखेत से आने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन को खैरना पुल से क्वारब होते हुए मोना- ल्वेशाल-पदमपुरी से खुटानी बैण्ड से भीमताल को डायवर्ट किया जाएगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top