Uttarakhand DIPR
accident

चार दिन पहले खरीदी थी बोलेरो, गांव जाते समय खाई में गिरी, चाचा-भतीजी की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk
नैनीताल। रामगढ़ ब्लाक के छतौला गांव में बोलेरो असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चाचा-भतीजी की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है। घटना से गांव में मातम पसरा है।  घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

छतौला गांव निवासी सुरेश राम (34)  पुत्र बहादुर राम करीब चार दिन पहले बोलेरो यूके 04 टीए 9858 खरीदी थी। शुक्रवार को वह परिजनों के साथ छतौला रोड से अपने गांव की ओर रवाना हुए। सभी लोग गांव में स्थित निर्माणाधीन भवन को देखने के लिए जा रहे थे। वे गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि चालक सुरेश वाहन पर से संतुलन खो बैठे। बोलेरो करीब सौ मीटर नीचे खाई गिर गई।

वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुघर्टना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वाहन के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्ताल में डॉक्टरों ने चालक सुरेश व उनकी चार वर्षीय भतीजी पीहू पुत्री कपिल चंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल शंकर राम, नीरज, कपिल और अदिति को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। चाचा-भतीजी की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Hosting sale
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top