Report ring desk
ऋषिकेश। तपोवन क्षेत्र के नीम बीच पर गाजियाबाद के दो पर्यटकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पर्यटकों के शव बरामद कर लिए है। शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।
मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि गाजियाबाद से छह दोस्त ऋषिकेश घूमने आए थे। सुबह करीब 11 बजे पांच दोस्त तपोवन स्थित नीम बीच पर स्नान करने लगे। वहीं एक दोस्त घाट के किनारे बैठा था। शुभम और रजत खन्ना नहाते हुए किनारे से काफी आगे चले गए। अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर दोनों डूबने लगे।
जल पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जब दोनों युवक कहीं नजर नहीं आए तो जल पुलिस ने स्कूबा डाइविंग कर खोज शुरू की। जल पुलिस को दोनों युवकों के शव गंगा से बरामद किया।

थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मृतकों की पहचान शुभम (25) पुत्र पदम सिंह निवासी शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, जिला गाजियाबाद और रजत खन्ना (21 )पुत्र अनुज खन्ना निवासी प्लॉट नंबर 666ए शालीमार गार्डन, गाजियाबाद, के रूप में हुई है।

