Report ring desk
हरिद्वार। बैरागी कैंप स्थित बजरीवाला झुग्गी बस्ती में खाना बनाते समय आग लगने से 36 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इसमें छह लोग झुलस भी गए हैं। उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दमकल की सात गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डीएम व एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन की तरफ से तत्काल आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई गई है। हालांकि अग्निकांड में जनहानि नहीं हुई है।
कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में बजरीवाला में झुग्गी बस्ती है। इस बस्ती में 500 के करीब झोपड़ियां हैं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बस्ती की एक झोपड़ी में खाना बन रहा था। खाना बनाते समय एक झोपड़ी में आग लग गयी। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि 36 झोपड़ियां जल गयी।


Leave a Comment