cm dhami 1

पुष्‍कर सिंह धामी ढाई बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी सेमत कई मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

Report ring desk 
देहरादून। पुष्‍कर सिंह धामी आज बुधवार को दूसरी बार उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। धामी राज्‍य के 12वें मुख्‍यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में दोपहर ढाई बजे आयोजित हो रहा है। धामी के अलावा कुछ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। कुछ नए चेहरों को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। संभावना है कि मुख्यमंत्री सहित पूर्ण 12 सदस्यीय मंत्री परिषद शपथ ग्रहण करेगी।

परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12: 30 बजे आरंभ हो जाएगा, जबकि शपथ का कार्यक्रम ढाई बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी 2 :10 बजे परेड ग्राउंड में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और योगी आदित्यनाथ सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top