Uttarakhand DIPR
AG Fair

पंतनगर विवि में किसान मेला आज से, किसानों को मिलेगी नई तकनीक की जानकारी

खबर शेयर करें

Report ring desk

पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में 23 से 27 मार्च तक चलने वाले 111वें अखिल भारतीय किसान मेले और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन गांधी मैदान में किया जाएगा। मेले में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक, कृषि यंत्रों, उन्नत प्रजाति के बीज, पौध और पशुओं संबंधी जानकारी दी जाएगी।

मेले में विश्वविद्यालय के फल -फूल, सब्जी, वानिकी, औषधीय पौधे, अनुसंधान संस्थान, टीडीसी के अलावा देश के प्रख्यात बीज, कृषि यांत्रिकी, पशु फार्मा आदि फर्मों की ओर से अपने उत्पादों व तकनीकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। मेले में किसानों को विवि के अनुसंधान संस्थानों का भ्रमण कराकर कृषि व अन्य संबंधित विषयों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

किसानों के लिए पहाड़ी छोटी जोत में उपयोग होने वाले लघु कृषि यंत्र, खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन व अन्य संबंधित व्यवसायों से जुड़ी समस्याओं का निदान, फल, सब्जी व पशु प्रतियोगिताएं, विवि की ओर से विकसित उन्नत बीज, पौध और यंत्रों का प्रदर्शन व विक्रय किया जाएगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top