Uttarakhand DIPR
tiree e1616051954337

जंगल बचाने के लिए पेड़ों से लिपट गई महिलाएं

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

बागेश्वर। चिपको आंदोलन की तर्ज पर जाखनी गांव की महिलाओं ने सड़क निर्माण में पेड़ काटने का विरोध शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने आंदोलन को देखते हुए फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया है। महिलाओं का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता उनका आंदोलन जारी रहेगा।

कांडा तहसील स्थित जाखनी गांव की महिलाओं ने बुधवार को चिपको आंदोलन की तर्ज पर विरोध दर्ज कराया। सोमवार को पेड़ों को बचाने के लिए महिलाएं उनसे लिपट गई थी। महिलाओं का कहना था कि पूर्वजों के समय से संरक्षित जंगल को वह सड़क के लिए नहीं कटने देंगे। लोनिवि को सड़क बनानी है तो वह दूसरी जगह से सर्वे कराए।

आंदोलन में सरपंच कमला मेहता, हेमा देवी, गीता मेहता, मनुली देवी, शांति देवी, रेखा देवी, हेमा देवी, बिमला देवी, कला देवी, तुलसी देवी आदि महिलाएं मौजूद थी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top