Uttarakhand DIPR
Untitled

अब होगी राशन कार्डाें की जांच, फर्जी मिले तो कार्रवाई

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

हल्द्वानी। फर्जी राशन कार्ड बनवाने वालों की अब खैर नहीं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने फर्जी राशन कार्ड की जांच शुरू कर दी है। पहले चरण में ब्लॉक के पांच गांव और पांच वार्डों के राशन कार्डों की जांच चल रही है।

वहीं हल्द्वानी विकासखंड के करीब सवा लाख राशन कार्डों की दोबारा जांच शुरू हो गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फर्जी राशन कार्ड पकड़े जाने पर कार्ड को निरस्त कर दिया जायेगा साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।

पूर्व में कई मामले सामने आए थे जिसमें उन लोगों के भी राशन कार्ड बने हुए थे जिनकी सालाना कमाई पांच लाख से अधिक थी। खाद्य आपूर्ति विभाग ने ऐसे 500 लोगों को चिह्नित कर नोटिस भेजा था। इस साल जून और जुलाई में ही विभाग ने ऐसे एक हजार राशन कार्ड निरस्त किए थे। 2014 15 से पूर्व राशन कार्ड बनाने के लिए आय प्रमाण पत्र की बाध्यता नहीं थी। इसके बाद आय प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top