Uttarakhand DIPR
corona

उत्तराखंड में मेयर समेत 298 कोरोना संक्रमित मिले

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून । उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के 298 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 8552 हो गई है। इन नये संक्रमितों में रुद्रपुर के मेयर भी शामिल हैं। अभी तक राज्य में कुल 5427 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 2989 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

स्वस्थ्य विभाग की ओेर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में 21, चमोली में नौ, देहरादून में 68, हरिद्वार में 38, नैनीताल में 33, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़ में दो, टिहरी में 30, यूएस नगर में 56 जबकि उत्तरकाशी के 34 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

गुरुवार को रुद्रपुर के मेयर रामपाल सिंह की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। इसके अलावा मेयर का गनर भी कोरोना पॉजिटिव आया है। मेयर के साथ ही गनर को आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके क्लोज संपर्क में आये लोगों को ट्रेस कर सैंपल लेना शुरू कर दिया है।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top