Uttarakhand DIPR
Cm shivraj singh

यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बस ACCIDENT में 26 की मौत, सीएम शिवराज सिंह ने की मुआवजे की घोषणा

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास रविवार शाम  एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में 30 लोग सवार थे जिसमें से 26 की मौत हो गयी जबकि चार यात्री घायल हैं। हादसे में मरने वाले सभी यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी देहरादून पहुंच गए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5 -5 लाख रुपये और घायलों को 50 -50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

बस (यूके-04 1541) हरिद्वार से चली थी। ड्राइवर और कंडक्टर की सीट को छोड़कर बस में 28 यात्री बैठ सकते थे। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रियों से भरी बस रविवार शाम पौने सात बजे 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हैं। इनमें से 23 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बस में चालक और परिचालक और मध्यप्रदेश के जिला पन्ना के गांव जखला निवासी 28 तीर्थयात्री सवार थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top