कर्फ्यू को लेकर आज हो सकता है फैसला
हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 18 नामजद समेत पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ मुखानी, सहायक नगर आयुक्त और एसओ बनभूलपुरा की तहरीर पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस हिंसा में अब तक पांच शव बरामद किए गए हैं।
बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस ने ने चार लोगों को हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेेज और वीडियो रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली है। पुलिस ने कई डीबीआर की हार्ड डिस्क भी कब्जे में ली है। क्षेत्र में अद्र्धसैनिक बल और भारी संख्या में वाहनों के साथ फोर्स ने बनभूलपुरा इलाके में फ्लैग मार्च किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचकर इस हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों, निगम के कर्मचारियों और घायल पत्रकारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बनभूलपुरा हिंसा को सुनियोजित तरीके से की गई गहरी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि दंगाइयों से नुकसान की भरपाई की जाएगी।
कर्फ्यू में छूट को लेकर जिला प्रशासन आज फैसला ले सकता है। जिला प्रशासन के अनुसार इस संबंध में जल्द निर्णय लिया जा सकता है। बृहस्पतिवार को बनभूलपूरा में हिंसा के बाद से कोई अन्य अप्रिय घटना नहीं हुई। पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू दो दिन लगा रहा। वहीं शनिवार 10 फरवरी की सुबह हल्द्वानी शहर से कर्फ्यू हटाए जाने की सूचना है। इस संबंध में नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू हटाने की भी पूरी तैयारी है। मगर कर्फ्यू बनफूलपूर में अगले आदेश तक लगा रहेगा।
![बनभूलपुरा हिंसा में 18 नामजद, 5 हजार उपद्रवियों पर मुकदमा 5 Follow us on Google News](http://reportring.com/wp-content/uploads/2024/02/google-news-icons.png)
![बनभूलपुरा हिंसा में 18 नामजद, 5 हजार उपद्रवियों पर मुकदमा 6 Follow us on WhatsApp Channel](https://reportring.com/wp-content/uploads/2024/06/whatsapp-channel-icon.png)