Uttarakhand DIPR
Agniveer

युवाओं को जल्द ही अग्निवीर में शामिल होने का मिलेगा मौका , दो हजार पदों पर होगी भर्ती

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य में अग्निवीर की 2000 पदों पर भर्ती जल्द होगी। इससे युवाओं को अग्निवीर में शामिल होने का एक अवसर मिलने जा रहा है। एडीजी सेना भर्ती यूपी-उत्तराखण्ड मेजर जनरल मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई एक खास मुलाकात में यह जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में मेजर जनरल तिवारी ने बताया कि उत्तराखण्ड से अब तक 4500 युवाओं का चयन अग्निवीर में हो चुका है और 2000 रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के ज्यादा से ज्यादा युवा भर्ती रैली में प्रतिभाग कर सकें इसके लिए जिला स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाली भर्तियों में सेना को पूरा प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top