Uttarakhand DIPR
Fire 1

शादी की सालगिरह पर योग शिक्षिका ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या की

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। शादी की सालगिरह पर एक योग शिक्षिका ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर ली। आग से लगभग 90 फीसदी झुलसी शिक्षिका को पति व मोहल्ले के लोग बेस अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान लता साह (35) पत्नी मोहिन साह के रूप में हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा माल रोड स्थित आरसीएम मॉल निवासी यूकेडी महानगर अध्यक्ष मोहित सोमवार सुबह साढ़े 7 बजे बेटे को स्कूल छोडऩे के लिए निकले। तब उनकी पत्नी लता ने दोनों को बॉय भी किया। साथ ही उनसे केक व अन्य सामान लाने के लिए भी कहा। कुछ देर बाद ही उनके घर से चीखने की आवाज सुनाई दी। शोर सुनकर पड़ोस के लोग अंदर पहुंचे तो किचन का दरवाजा बंद मिला, लोगों ने खिडक़ी से झांककर देखा तो लता का शरीर आग में जल रहा था। लोगों ने खिडक़ी का दरवाजा तोडक़र आग बुझाई और उसके पति मोहित को सूचना दी। गंभीर रूप से झुलस चुकी लता ने मौके ही दम तोड़ दिया था।

कोतवाल योगेश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आग लगने की घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top