Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 06 08 at 17.11.27

दूल्हे की डिमांड सुन दुल्हन के पिता को आया हार्ट अटैक, चली गई जान, बारातियों की पिटाई

खबर शेयर करें

खटीमा। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब निकाह के दौरान दहेज और मेहर की रकम को लेकर हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया। विवाद के बीच दुल्हन के पिता को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पिता की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए लोगों ने दूल्हे समेत कई बारातियों को बंधक बनाकर उनकी  पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, खटीमा के वार्ड नंबर-7 स्थित इस्लामनगर के खुशबू मैरिज हॉल में रविवार रात शादी समारोह था। बरेली के बड़ा फरीदपुर से बारात पहुंची थी और स्वागत कार्यक्रम तक सब कुछ सामान्य रहा। लेकिन निकाह के दौरान मेहर की रकम और दहेज को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

लड़की पक्ष का आरोप है कि शादी तय होने के बाद से ही लड़का पक्ष लगातार दहेज की मांग बढ़ाता रहा। पहले स्कूटी और बाद में स्पोर्ट्स बाइक के साथ एक लाख रुपये नकद की मांग की गई। वहीं निकाह के दौरान लड़की पक्ष ने पांच लाख रुपये मेहर तय करने की बात रखी, जबकि लड़का पक्ष केवल 21 हजार रुपये मेहर पर अड़ा रहा। काफी देर तक चली बातचीत के बावजूद मामला नहीं सुलझ सका।

इसी बीच तनाव के कारण दुल्हन के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत की खबर मिलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया।

आक्रोशित लोगों ने दूल्हे मोहम्मद आरिफ, उसके भाई मोहम्मद खालिद, बहनोई अता हुसैन समेत कई बारातियों को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। हालात इतने बिगड़ गए कि कुछ बारातियों को अपनी जान बचाने के लिए छतों से कूदकर भागना पड़ा।

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top