IMG 20220816 125241

बोहाला की महिलाओं ने झोड़ा-चांचरी गाकर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Report ring Desk

बागेश्वर। आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत इस साल पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया। हर घर तिरंगा अभियान ने प्रत्येक देशवासी को तिरंगे के साथ आजादी का जश्ïन मनाने का मौका दिया। क्या शहर, क्या गांव हर जगह लोगों ने हर्षोल्लास के साथ आजादी का 75वां महोत्सव मनाया। इसी अभियान के तहत उत्तराखण्ड के जिला बागेश्वर के बोहाला ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और महिला समूह द्वारा मनाए गए आजादी के अमृत महोत्सव ने हर किसी का दिल जीत लिया। महिला समूह द्वारा अपनी ग्राम पंचायत में निकाली गई प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। सोशल मीडिया में जब ग्राम पंचायत बोहाला द्वारा मनाए गए स्वतंत्रता दिवस की वीडियो वायरल हुई तो हर किसी की जुबां पर उनके तरीफों के पुल बांधे गए।

IMG 20220816 125222

ग्राम पंचायत बोहाल के महिला समूह की महिलाओं ने अपनी पारम्परिक वेशभूषा में सज-धजकर स्वतंत्रता दिवस का अमृत महोत्सव मनाया। अपनी पारंपरित वेशभूषा में सजी धजी महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभारत फेरी निकाली। अपने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीत गाती और नारे लगाती ये महिलाएं जब हरे-भरे खेत-खलिहानों से गुजर रही थी तो प्रकृति का रंग अमृत महोत्सव में चार चॉंद लगा लगा रहा था। इस महोत्सव में ग्राम सभा बोहला व महर की महिलाओं व ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रभारत फेरी के बाद महिला समूह ने अपना पारम्परिक झोड़ा चांचरी गीत गाकर महोत्सव को और खूबसूरत बना दिया।

IMG 20220816 125207
सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह नेगी ने बताया बागेश्वर जिले गांवों में हर तीज-त्यौहार और परम्पराएं उसी रीति रिवाज के साथ मनाई जाती हैं जैसे पहले मनाई जाती थी खासकर यहां का झोड़ा चांचरी लोकगीत काफी लोकप्रिय हैं। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह मेहता, ग्राम प्रधान पूरन सिंह ओसवाल, हुडका बादक आनन्द सिंह, लोकगायक देवुली देवी, गोपाल सिंह, महेन्द्र सिंह, नीमा, मुन्नी, आशा कार्यकर्ता नीमा, ऊमा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा देवी, परुली देवी, हंसी देवी, संतोष सिंह, कुंदन राम, हयात राम आदि ने भाग लिया। ग्राम पंचायत बोहाल द्वारा मनाए गए स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

 

 

 

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top