Uttarakhand DIPR
8fc1a489b17e0d7a907a0f6950d055d1

तेंदुए को देखकर खाई में गिरी महिला, गंभीर

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

नैनीताल। कृष्णापुर क्षेत्र में पशुओं के लिए चारा लाने जंगल गई महिला तेंदुए को देखकर घबराकर पेड़ से खाई में गिर गई। घायल महिला को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बृहस्पतिवार शाम कृष्णापुर निवासी 22 वर्षीय पूजा देवी चारा लेने जंगल गई थी। वह पेड़ से पत्ते काट रही थी, इसी बीच उसकी नजर तेंदुए पर पड़ी ।

तेंदुए को देखकर वह घबरा गई। इसमें वह संतुलन खो बैठी और खाई में गिर गई। ग्रामीण पूजा को चारपाई में रखकर मुख्य मार्ग तक लाए। यहां से 108 एंबुलेंस से उसे बीडी पांडे अस्पताल में ले गये।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top