Uttarakhand DIPR
wie

आईटीबीपी की मिलम चौकी में वाईफाई सेवा शुरू

खबर शेयर करें

Report ring desk

पिथौरागढ़। समुद्र तल से ग्यारह हजार फीट की ऊंचाई पर चीन सीमा पर स्थित आईटीबीपी की मिलम चौकी वाईफाई सेवा से जुड़ गई है। मिलम चौकी में वाईफाई सेवा शुरू होने से सीमा पर तैनात जवान अब इंटरनेट का इस्तेमाल करने लगे हैं। वाइफाइ सेवा से जुडऩे के बाद आइटीबीपी के जवानों को सूचनाओं के आदान-प्रदान में सुविधा मिल पा रही है।

चीन सीमा पर तनाव बढऩे के बाद भारत सरकार ने सीमांत की चौकियों तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाना शुरू कर दिया है। पहले यहां संचार सुविधा न होने से सीमा पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी कैंप मुख्यालयों में उच्चाधिकारियों को पहुंचाने में दिक्ïकत होती थी। सर्दी के मौसम में जवान कई किमी पैदल चलकर सूचनाओं को अधिकारियों तक पहुंचाते थे जिसमें बहुत समय लग जाता था। मिलम के वाईफाई से जुडऩे के बाद जवान सीमा पर होने वाली हर गतिविधि की जानकारी उच्चाधिकारियों तक तुरंत पहुंचा पा रहे हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top