उत्तरकाशी। सिडकुल इलाके में बाइकों में आमने सामने टक्कर में बाइकसवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सडक़ पर अफरातफरी मच गई, बाइक सवार दोनों घायल खून से लथपथ हालत में सडक़ पर पड़े रहे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकसवार दूर जाकर गिरे। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी है।
मिली जानकारी के मुताबिक सिडकुल इलाके में दो बाइकों की आमने-सामने भीषड़ टïक्कर हो गई, टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइकसवार दूर जाकर छिटके और गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ दोनों घायल काफी देर तक सडक़ पर ही पड़े रहे। स्थानीय लोगों की मदद और 108 और पुलिस की मदद से बाइकसवार दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे का कारण बताया जा रही है, फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।







Leave a Comment