नैनीताल । नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के दुदुली गांव के पास सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला गया। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए पदमपुरी अस्पताल भेजा गया है।
मृतकों का विवरण:
लता देवी (40 वर्ष), पत्नी दिनेश चन्द्र, निवासी ग्राम दुदुली, मुक्तेश्वर
हरीश चन्द्र बेलवाल, पुत्र भैरव दत्त बेलवाल, निवासी ग्राम दुदुली, मुक्तेश्वर
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है







Leave a Comment