Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 09 06 at 15.42.16 jpeg

भाजपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमले के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, तमंचा बरामद

खबर शेयर करें

रुद्रपुर।  भाजपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला के मामले में फरार दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित करने के साथ ही पुलिस ने उनके घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया था।  घटना का मुख्य साजिशकर्ता सहित सात आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। 

बृहस्पतिवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय सभागार में बताया कि मेट्रोपोलिस काॅलोनी निवासी भाजपा नेता मधु राय के बेटे पीयूष पर 18 अगस्त की रात पांच नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर नामजद आरोपियों एमआरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला, उसका भतीजा अक्षय फुटेला, कपिल हुड़िया और मैनेजर विकास गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

फरार पांच हमलावराें पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा था। 30 अगस्त को पंतनगर पुलिस ने इनामी आरोपी राहुल शर्मा निवासी भदईपुरा और पवन कुमार निवासी जगतपुरा ट्रांजिट कैंप को संजय वन से गिरफ्तार किया था। राहुल के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और पवन से लोहे की रॉड बरामद हुई थी। एसटीएफ ने अभियुक्त खेमराज चौहान उर्फ रिंकू निवासी फूलसुंगा को दक्ष चौराहे के पास से गिरफ्तार किया था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top