Uttarakhand DIPR
accident

नौकरी की तलाश में निकले युवक और महिला को ट्रक ने रौंदा

खबर शेयर करें

Report ring desk

रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे महिला और युवक सड़क पर गिर पड़े। उन्हें ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह वार्ड नम्बर तीन ट्रांजिट कैंप निवासी चमन सिंह (19)पुत्र ओमकार और ज्योति भट्टाचार्य (25)पत्नी सोनू नौकरी की तलाश में सिडकुल में गए थे। बजाज कंपनी से कुछ दूरी पर उन्होंने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली । वे थोड़ा आगे पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चमन और ज्योति सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उनका रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बचा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top