Uttarakhand DIPR
accident 1 e1654433366416

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा, पिता के हाथ बच्ची फिसली, गंगा में बही

खबर शेयर करें

Report ring desk

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र स्थित शीशमझाड़ी स्थित गंगा घाट पर एक पांच वर्षीय पालिका गंगा में बह गई। एसडीआरएफ की टीम बालिका की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक नगर दिल्ली निवासी एक परिवार शीशमझाड़ी स्थित वेदांत आश्रम में रुका था। रविवार की सुबह परिवार गंगा तट पर स्नान के लिए गया था। उनके साथ उनकी पांच वर्षीय पुत्री भी थी।

नहाते समय अमरनाथ की पांच वर्षीय पुत्री आशी अपने पिता के हाथों से छूट गई और तेज धारा में बह गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। फिलहाल बालिका का कुछ पता नहीं चल पाया है।

2811202601

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top