Uttarakhand DIPR
nursing e1654265126502

नर्सिंग और पैरामेडिकल की प्रवेश परीक्षा नौ और 10 जुलाई को, पांच जून से ऐसे करें आनलाइन आवेदन

खबर शेयर करें

Report ring desk
देहरादून। उत्तराखंड में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नौ और 10 जुलाई को होगी। जिसके लिए एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय पांच से  आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून शाम पांच बजे तक तक आवेदन कर सकते हैं।

विवि के कुलपति डा हेमचंद्र पांडेय ने कहा कि एएनएम और जीएनएम की प्रवेश परीक्षा नौ जुलाई को आयोजित की जाएगी, जबकि बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, बीएससी पैरामेडिकल, एनपीसीसी और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई को होगी। प्रवेश पत्र दो जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

परीक्षा नियंत्रक प्रो विजय जुयाल के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश में राज्य कोटा की नर्सिंग और पैरामेडिकल से संबंधित सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। निजी नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों में 50 प्रतिशत सीट राज्य कोटा की हैं, जिनका विवरण अभी प्राप्त नहीं हुआ है। राजकीय एवं निजी बीएससी नर्सिंग संस्थानों की 100 प्रतिशत सीट पर प्रवेश की कार्रवाई विवि स्तर से ही की जाएगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top