tirath singh rawat lok sabha election nomination 1553243051

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नौवें मुख्यमंत्री

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

देहरादून। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नौवें मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार की सुबह विधानमंडल की बैठक में तीरथ सिंह के नाम पर मुहर लग गयी। आज शाम को 4 00 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा

इसमें मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण भी होगा। बताया जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह रावत का नाम प्रस्तावित किया था। पार्टी के सभी नेताओं ने भी उनके नाम का समर्थन किया था।

Hosting sale

t

तीरथ सिंह रावत 2000 में उत्तराखण्ड के प्रथम शिक्षा मंत्री बने थे। इसके बाद 2007 में उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री चुने गए थे। वह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।
वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं।

तीरथ सिंह रावत का जन्म पौड़ी गढ़वाल के असवालस्यूं के सीरों गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम कलम सिंह रावत है। तीरथ साल 1997 में यूपी से विधायक चुने गए थे।

तीथ सिंह ने पौड़ी सीट से 17 वें लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी बनाए गए थे। जिसमें वे भारी मतों से विजयी हुए थे। इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी को ढाई लाख से अधिक मतों से हराया था।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top