Uttarakhand DIPR
bagh

बर्तन साफ कर रही महिला पर झपटा बाघ, गंभीर रूप से घायल महिला ने तोड़ा दम

खबर शेयर करें

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ इलाके में आंगन में बर्तन साफ कर रही महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। महिला के पति और आस पास के लोगों के शोर मचाने पर बाघ महिला को छोडक़र जंगल की तरफ भाग गया। बाघ के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ इलाके में टीना पत्नी नितिन (22 वर्ष) आंगन में बर्तन साफ कर रही थी। तभी अचानक बाघ ने टीना पर हमला कर दिया। टीना की चीख पुकार सुनकर उसके पति और आस पास के लोगों ने शोर मचाया। शोर से बाघ टीना को छोडक़र जंगल की ओर भाग गया। बाघ के हमले में टीना गंभीर रूप सेे घायल हो थी, जिसे आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीना की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top