Havy Rain

भारी बारिश के बीच अल्मोड़ा के गांव में एक ही परिवार के तीन लोग मलबे दबे

खबर शेयर करें
रात करीब 2 बजे अचानक पहाड़ी से आया मलबा, बचाव कार्य में जुटे लोग

अल्मोड़ा। सोमेश्वर तहसील स्थित हवालबाग ब्लॉक के वडयूड़ा गांव में भारी बारिश के कारण पहाड़ी का मलबा एक घर में घुस गया, इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों के मलबे में दबने की सूचना मिली है। लोगों को मलबे से निकालने का कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 2 बजे एक घर में पहाड़ी से धसाव से आए मलबे के चपेट में आ गया था।

Almora

बताया जा रहा है कि हवालबाग ब्लॉक अंतर्गत वडयूड़ा गांव में देर रात करीब दो बजे तेज बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा आया जिसकी चपेट में एक मकान में आ गया। मकान के अंदर मलबा घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों के मलबे में दबने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि मलबे में एक महिला और उसके दो बच्चे मलबे में दब गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही गांव में हडक़ंप मच गया। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का कार्य तेजी से चल रहा है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top