foolo ki ghati

पर्यटकों के लिए आज से खुल गई है विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

खबर शेयर करें

Report ring Desk

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए आज से खुल जाएगी। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि चमोली जिले की फूलों की घाटी में जून से अक्टूबर तक पर्यटक जा सकते हैं। यह घाटी छह महने बर्फ की चादर से ढकी रहती है।

समुद्र तल से तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी मेंं तेंदुए, कस्तूरी मृग और नीली भेड़ जैसी प्रजातियां भी पाई जाती हैं। फूलों की घाटी 87.50 वर्ग किमी के विस्तार में फैली हुई है। इसे 2005 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। यहां तक केवल पैदल ही पहुंचा जा सकता है। फूलों की घाटी में सत्रह किलोमीटर लंबा टै्रक है जो घांघरिया से शुरू होता है, जहां जोशीमठ के पास एक छोटी सी बस्ती गोविंदघाट से ट्रेक के जरिए पहुंचा जा सकता है। फूलों की घाटी में प्रवेश के लिए राज्य के वन विभाग से परमिट की आवश्यकता होती है।

फूलों की घाटी में छह सौ से अधिक फूलों की प्रजातियों को देखा जा सकता है। इन फूलों मेंं ब्रह्मकमल, ब्लू पोस्पी, ब्लूबेल, प्रिमुला, पोटेंटिला, एस्टर, लिलियम, हिमालयन ब्लू पोपी, डेल्फीनियम और रैनुनकुलस भी शामिल हैं। ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राज्य पुष्प भी है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top