Uttarakhand DIPR
13

थिकलना में अखण्ड रामायण पाठ पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

खबर शेयर करें

लोगों के लिए लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Report ring Desk

अल्मोड़ा। भैसियाछाना विकासखण्ड की ग्रामसभा थिकलना में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। स्व. गुलाब सिंह स्मृति ग्रामीण विकास समिति की ओर से आयोजित इस रामायण पाठ के शुभारंभ में गांव की महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। मॉं भगवती के दरबार में आयोजित अखण्ड रामायण पाठ में क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कल एक जून को भण्डारे के साथ ही अखण्ड रामायण पाठ का समापन होगा।

14

इस अवसर पर समिति की ओर से मंदिर प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया जिसमें ग्रामीण महिलाओं, बुजुर्गो के साथ-साथ सभी लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। नि:शुल्क जांच शिविर में लोगों का टैम्प्रेचर, बीपी, शुगर मापा गया और उचित सलाह के साथ दवाएं भी दी गई।

12

सामाजिक कार्यकर्ता नंदन सिंह राणा व प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा के आदेश पर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भैसियाछाना की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भैसियाछाना के डा. संजीव शुक्ला, फार्मासिस्ट हर्ष जोशी, सीएचओ नेहा रावत, इशा साही, प्रियंका जोशी, एएनएम दीपा और क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता दीपा देवी राणा ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और लोगों को दवा भी वितरित की।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top