Uttarakhand DIPR
yogi

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम मंदिर के गर्भगृह के लिए शिलापूजन किया

खबर शेयर करें

Report ring Desk
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के गर्भगृह के लिए शिलापूजन किया। इसी के साथ गर्भगृह के निर्माण का काम शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि साल 2023 के अंत तक निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा और 2024 की शुरुआत में रामलला भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे।

शिलान्यास के लिए अयोध्या आने से पहले योगी ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए सुबह ट्वीट किया ‘राम काजु कीन्हें बिन मोहि कहां बिश्राम….।’ अयोध्या पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमानजी का पूजन और दर्शन किए इसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन और पूजन कर शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूज्य संतों के अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोग, अयोध्या के सांसद, विधायक, आमजन तथा प्रशासनिक अधिकारी गण मौजूद थे।

शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या धाम में बनकर देश और दुनिया के सभी सनातन हिन्दू धर्मावलंबियों की आस्था का प्रतीक तो बनेगा ही साथ ही श्री राम जन्मभूमि मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर भी होगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top