देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज 19 जून को राज्य के कई पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए ओलावृष्टि, बिजली चमकने और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य पहाड़ी हिस्सों में येलो अलर्ट रहेगा। केदारनाथ जैसे ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं और वहीं देहरादून में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में पहाड़ी जिलों में बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर बना रहेगाए जबकि मैदानी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, वहीं 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य पहाड़ी जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।







Leave a Comment