नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उदघाटन करेंगे। यह ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत रूट के बीच 89 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे में तय करेगी। टे्रन का किराया 5 से 25 रुपए रखा गया है। पूरी तरह से स्वदेशी तकनीकी से बनी इस ट्रेन में 10 कोच हैं। प्रधानमंत्री मोदी जींद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा को 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें सडक़, रेल, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब दौरे के दौरान पीएम करीब 25 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 11:30 बजे जींद के एकलव्य स्टेडियम में हरियाणा को 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें सडक़, रेल, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।







Leave a Comment