Uttarakhand DIPR
09 09 2018 Eve Teasing

ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से रास्ते छेड़छाड़

खबर शेयर करें

Report ring desk

रामनगर। ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा का एक युवक ने रास्ता रोक दिया और छात्रा के साथ छेड़छाड की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पाॅक्सो एक्ट और छेड़छाड के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम शिवलापुर चुंगी निवासी छात्रा ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। रास्ते में भवानीगंज चैराहे पर बंबाघेर निवासी दिनेश ठाकुर ने छात्रा का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की।

छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस ने बताया कि आरोपी नशेड़ी किस्म का है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top