नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव का असर हमारे देश में भी दिखने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस ताजा संशोधन के बाद पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। पिछले10 दिनों के अंदर यह तीसरी बार ईंधन के दामों में वृद्धि की गइ हैं। उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार दिल्ïली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढक़र 98.64 रुपये से 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 91 पैसे बढक़र 91.58 रुपये से बढक़र 92.49 रुपये हो गई है।
पेट्रोल, डीजल के दाम में 15 मई के बाद से यह तीसरी बढ़ोतरी है। सरकारी तेल कंपनियों ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण बढ़ी ऊर्जा कीमतों का बोझ धीरे-धीरे उपभोक्ताओं पर डालना शुरू कर दिया है। पंद्रह मई को कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। उसके बाद 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम 90 पैसे लीटर बढ़ाये गये थे। कुल मिलाकर, ईंधन की कीमतों में लगभग 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।







Leave a Comment